#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : बैंक ऑफ बरोदा द्वारा विश्व खाद्य दिवस 16 अक्टूबर को बड़ौदा किसान दिवस के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुज़फ़्फ़रपुर क्षेत्र सहित पूरे देश मे 1 से 15 अक्टूबर 2019 तक किसान पखवाड़ा कर रूप में मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम मुज़फ़्फ़रपुर क्षेत्र की समस्त शाखाओं, अग्रणी जिला कार्यालय तथा बीएसवीएस ( सीतामढ़ी एवं शिवहर ) द्वारा वृहद रूप आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत किसान सम्मान समारोह, किसान चौपाल, एसएचजी क्रेडिट कैम्प, पशु चिकित्सा शिविर, वित्तीय साक्षरता शिविर इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में आज क्षेत्रीय प्रमुख श्री बणीबत विस्वास के करकमलों द्वारा किसान पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रथिमिकता प्राप्त विभाग आलोक रंजन, विकाश कुमार एवं तरुण मंगलम के साथ समस्त क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।


