#DELHI : तीन साल पहले के थ’प्पड़ का बद’ला लेने के लिये ह’त्या कर श’व के किये 13 टु’कड़े

#DELHI #INDIA : दिल्ली के गीता कॉलोनी में गुरुवार रात दोस्तों ने युवक की पी’टकर ह’त्या कर दी और फिर श’व को ठिकाने लगाने के लिए चापड़ से उसके 13 टु’कड़े कर दिए। हालांकि, शुक्रवार सुबह मामला खुल गया। पुलिस ने पांच आ’रोपियों को द’बोच लिया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल । इनकी निशानदेही पर श’व के चार टु’कड़े बरामद कर लिए गए।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आ’रोपी अमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्ना को सोनू ने तीन साल पहले थ’प्पड़ मार दिया था। वहीं, उसे यह भी शक था कि सोनू ने उसकी मुखबिरी की थी, जिस कारण वह जेल गया था। इस वजह से उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सोनू की ह’त्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, 22 साल का सोनू गीता कॉलोनी में रहता था। वह मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात उसके सात दोस्त घर पर आए। वे सोनू को गीता कॉलोनी स्थित श्’मशान घा’ट ले गए और जहां सभी ने शराब पी। इस दौरान सोनू का दोस्तों से किसी बात पर विवाद हो गया। दोस्तों ने श्मशान घाट में पड़े लकड़ी के डंडों से उसकी ज’मकर पि’टाई की, जिससे उसकी मौ’त हो गई। इसके बाद आ’रोपियों ने चापड़ से श’व के 13 टुकड़े कर यमुना से लेकर एसडीएम ऑफिस तक फैला दिए। वहीं, शुक्रवार सुबह तक भी जब सोनू घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई।

दोस्तों ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने जब सोनू के दोस्तों लवजीत सिंह, अर्जुन, अमनप्रीत, भावित से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। इन्हें गि’रफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव के कुछ हिस्से ब’रामद कर लिए हैं। इन्हें सब्जी मंडी शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। शनिवार को डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा श’व का पो’स्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं, पुलिस श’व के अन्य हिस्सों की तलाश कर रही है।

कई बार बच गया था
मुख्य आ’रोपी अमनप्रीत उर्फ चिन्ना पिछले तीन साल से सोनू को ठिकाने लगाना चाहता था। इसके लिए उसने सोनू को कई बार यमुना किनारे शराब पिलाई थी लेकिन मौका नहीं मिला।

– 513 लोगों की ह’त्या राजधानी में इस साल 15 सितंबर तक की जा चुकी है

– 313 लोगों की ह’त्या राजधानी दिल्ली में वर्ष 2018 में की गई थी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading