अब एक ही परिसर में संचालित होंगे महिला-पुरुष शेल्टर होम : प्रधान सचिव

PATNA : मुजफ्फरपुर महिला सुधार गृह में हैवानियत के बाद अब बिहार सरकार महिला-पुरूष सुधार गृह एक ही परिसर से संचालित करेगी। समाज कल्याण विभाग एक बडे परिसर में महिला-पुरूष सहित सभी तरह के शेल्टर होम संचालित करेगी। शुरूआत में हरेक प्रमंडल में इस नई कंसेप्ट को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा।

समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अतुल प्रसाद ने बताया की विश्व के कई देशों मे भी मल्टी जेनरेशनल कांसेप्ट है। जिसमें एक ही परिसर में महिला,पुरूष,बालक ,बालिका शेल्टर होम संचालित होते हैं।उसी तर्ज पर बिहार मे भी लागू करने की योजना है।

समाज कल्याण विभाग हरेक जिले में 5 एकड भूखंड में संस्थागत व्यवस्था करेगी। इसके तहत सभी लाभुक वर्ग जैसे शिशु गृह,बाल सुधार गृह,बालिका गृह,महिला अल्पावास गृह ,स्वाधार गृह,रेप पीडितों के लिए उज्जवला योजना, दिव्यांग जन, अति निर्धन वर्ग के लिए गृह होंगे। सरकार अपने स्तर से एक ही परिसर में इन गृहों को संचालित करेगी। इसके लिए 28 जिलों से 5-5 एकड जमीन का प्रस्ताव मिल गया है। विभाग का यह प्रयास होगा की कम से कम इस वित्तीय वर्ष में हरेक प्रमंडल में इसका काम शुरू हो जाए।शुरूआत में रिटायर्ड कर्मियों को सेवा में लिया जाएगा इसके बाद नियमित बहाली होगी।

संमाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार ने बताया की सामाजिक पेंशन योजना के तहत 3 लाख लाभुक मृत पाए गए हैं जिनका नाम हटाया गया है। जबकि 1 लाख 68 हजार लाभुक ट्रेसलेस पाए गए हैं। इस तरह से लगभग 63 लाख लाभुकों को सामाजिक पेंशन उनके खाते मे भेजी जा रही है।

समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अतुल कुमार ने बताया की टीस की जांच रिपोर्ट में जिन अधिकारियों पर गड़बड़ी की रिपोर्ट आई थी उन पर कार्रवाई की गई है। अबतक कुल 19 अधिकारियों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.