#BEGUSARAI #BIHAR #INDIA : थाना क्षेत्र के छोटी हवासपुर निवासी सीताराम महतों के 28 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार की शुक्रवार की देर रात ह’त्या कर देने का आरो’प परिजनों ने टेंट मालिक पर लगाया है। मृ’तक के परिजनों ने बताया की उक्त कैंट मिस्त्री 1 दिन पूर्व गांव से 14 किलोमीटर दूर समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सुरौली कोठी स्थित दुर्गा मंदिर में टेंट मालिक ने बिजली का काम करने बुलाया था।

शनिवार की अहले सुबह एक ठेला पर मृ’तक का श’व लाद कर उसके घर भेज दिया। उक्त बिजली मिस्त्री का श’व देख परिजनों में हाहाकार मच गया। मृ’तक के परिजनों ने ठेला चालक युवक विभूतिपुर बल्हा के शंभू पासवान के पुत्र राजा कुमार को पकड़ मारपी’ट पर आमदा हो गए। मृ’तक के चेहरे व शरीर पर कई जगह चो’ट के निशान देख परिजनों ने उसकी पी’ट-पी’टकर ह’त्या करने का आ’रोप टेंट मालिक सोहिलवाड़ा गांव निवासी अरुण साह पर लगाया है। पुलिस ने ठेला चालक को हि’रासत में लेकर भी’ड़ के ह’त्थे चढ़ने से जान बचाई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


Source : live hindustan