#KHAGARIA : टूटी पटरी पर से ही गुजर गई सीमांचल एक्सप्रेस, हा’दसा बचा

#BIHAR #INDIA : खगड़िया-मानसी रेलखंड के बीच उस समय बड़ा हा’दसा बच गया जब टूटी पटरी पर से ही तेज रफ्तार में सीमांचल एक्सप्रेस गुजर गई। पटरी में दरार के बारे में पता चलते ही परमानंदपुर गेटमैन ने तुरंत ही स्टेशन पर सूचना दी। गेटमैन की सूचना के बाद आनन-फानन में 15484 डाउन दिल्ली-अलीपुरद्वार महानन्दा एक्सप्रेस, 12506 डाउन नॉर्थईस्ट, एक्सप्रेस, इंदौर-गुवाहाटी एक्सप्रेस को खगड़िया रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया।

जानकारी के मुताबिक 120/26 से 28 किलोमीटर परमानंदपुर गांव के पास शनिवार को डाउन रेल लाइन की पटरी टूटी हुई थी। इसी पर से ही 12488 डाउन आनंदविहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन गुजर गई। हालांकि सूचना पर पीडब्ल्यूआई ने टूटी पटरी के ज्वाइंट को दुरुस्त करने के बाद लगभग आधे घंटे के बाद परिचालन बहाल कर दिया गया। रेलवे ने टूटी पटरी के निकट ट्रेन की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है। इधर खगड़िया रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है। फिलहाल ट्रेन 30 किलोमीटर की गति से चलाई जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading