#ARARIA : गेरुवा धार में डू’बी 5 बच्चियां, 4 बचीं 1 ला’पता

#ARARIA #BIHAR #INDIA : अररिया गेरुवा धार में शनिवार को पांच बच्चियां डू’ब गई। इसमें चार सुरक्षित बच गयीं जबकि एक ला’पता हो गई। लापता बच्ची की खोजबीन जारी है। हादसा शनिवार दोपहर नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के दरगाहीगंज पंचायत स्थित वार्ड संख्या वार्ड संख्या 11 में घटी। सभी बच्चियों की उम्र दस से 15 वर्ष के करीब है। सभी मध्य विद्यालय दरगाहीगंज में पढ़ती है।

घ’टना उस वक्त हुई जब ये किशोरियां गेरुवा धार पार कर अपने खेतों में परिजनों के लिए खाना लेकर गई हुई थी। वापस लौटने के क्रम में एक-एक कर सभी का पैर फिसल गया और सभी डूबने लगे। एक ने किसी तरह बाहर निकलकर शोर मचाया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए और बड़ी मशक्कत कर डूब रही तीन बच्चियों को बाहर निकाला। इस दौरान एक बच्ची का पता नहीं चल सका। तलाश में ग्रामीण जुटे हुए हैं।

लापता 15 वर्षीया रिंकी कुमारी दरगाहीगंज निवासी बीसो यादव की बेटी है। सकुशल बचने वालों में 15 वर्षीय अंजली कुमारी, 13 वर्षीय अंतिमा कुमारी पिता खेलो यादव, 13 वर्षीय लुसम कुमारी पिता संजय यादव तथा 10 वर्षीय किरण कुमारी पिता विनोद यादव शामिल हैं। नदी में डूबने के कारण तीनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए सभी को इलाज के लिए नरपतगंज पीएचसी भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों का कहना है कि तीनों की हालत खतरे से बाहर है। इस संबंध में नरपतगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया पांच छात्राएं नदी पार करने के क्रम में डूब गई थी। जिसमें चार सुरक्षित है और रिंकी का शव अभी तक नहीं मिल सका है उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर स्थानीय मुखिया कृष्णदेव यादव, भाजपा नेता जयप्रकाश यादव, जितेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रिंकी को खोजने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.