मोदी ने जनवरी में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान श्रम मंत्रालय के आंकड़ों पर पूछे गए सवाल पर कहा था- कोई व्यक्ति अगर पकौड़ा बेच रहा है तो वह रोजगार होगा कि नहीं?
फाइनेंस मिनिस्टर ने चोर को भगाया’
राहुल ने कहा कि अगर देश का फाइनेंस मिनिस्टर चोर (विजय माल्या) को भगाता है, तो कोई कार्रवाई नहीं होती है। खुलकर फाइनेंस मिनिस्टर कहता है कि जाने से पहले 9500 करोड़ के चोर ने मेरे साथ मुलाकात की। मेहुल चौकसी और नीरव मोदी 35 हजार करोड़ रुपए लेकर भाग गया। जितना पैसा मनरेगा में कांग्रेस ने एक साल में डाला उतना पैसा नीरव मोदी ले गया।
राहुल ने कहा- कांग्रेस की सरकार आते ही 10 में किसान का कर्जा माफ
सिर्फ घोषणा करते हैं शिवराजजी : “मोदीजी ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात की। शिवराजजी जहां जाते हैं, घोषणा करते हैं। तेंडुलकर रन बनाता है, शिवराजजी घोषणा करते हैं।”
जम्मू-कश्मीर को जला दिया : “मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को जला दिया।आतंकवादियों के लिए दरवाजा खोला। कश्मीर में हिंदुस्तान के राजनेता शहीद नहीं होते, प्रधानमंत्री शहीद नहीं होते, आर्मी का जवान रोज शहीद हो रहा है। यह गलती नरेंद्र मोदी की है।”
मिग सुखोई भी सरकारी कंपनी ने बनाए : “यूपीए सरकार ने बोला कि एचएएल के पास एक्सपीरिएंस है और उसे हवाई जहाज का कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। 526 करोड़ रुपए हर हवाई जहाज की कीमत होगी। मोदीजी फ्रांस गए, उनके साथ दल में अनिल अंबानीजी गए। राफेल डील से एचएएल को बाहर कर दिया। मैं आपको बता दूं कि कारगिल की लड़ाई में पाकिस्तान की सेना पर जो हवाई जहाज बम गिरा रहे थे वे मिग-सुखोई और मिराज सरकारी कंपनी ने बनाए थे।”
चौकीदार ने सीबीआई डायरेक्टर को भी हटा दिया :”सीबीआई का डायरेक्टर राफेल पर इन्क्वायरी शुरू करने जा रहा था। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता। सबको पता चल जाता कि देश के चौकीदार ने क्या किया? दो बजे रात को डरकर, कांपते हुए हिंदुस्तान के चौकीदार ने सीबीआई डायरेक्टर को हटाया। मोदी डरते हैं कि जिस दिन सीबीआई में राफेल की इन्क्वायरी शुरू हुई, उस दिन सच सामने आ जाएगा।”
गरीब महिला को जेल में डाल देते हैं : “ये लोग नीरव, चौकसी और माल्या को भाई कहते हैं और जिस गरीब महिला को जेल में डाला गया है, उसे हम बहन कहते हैं। गरीब महिला के घर में गलत बिल आता है, वो पैसा नहीं दे पाती। उसे मध्यप्रदेश की सरकार अंदर कर देती है। जो लोग 35 हजार करोड़ लेकर भागते हैं, उन्हें कोई कुछ नहीं कहता। ऐसा हिंदुस्तान हम नहीं चाहते। हम सिर्फ न्याय चाहते हैं।”
राहुल ने पंचामृत अभिषेक किया : महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया, “राहुलजी ने पंचामृत अभिषेक किया। पंचामृत में घी, दूध, दही, शक्कर, शहद का मिश्रण होता है। यह अभिषेक 10 से 15 मिनट चलता है।” राहुल के साथ कांग्रेस नेता कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे। राहुल दर्शन के बाद मंदिर के पीछे स्थित धर्मशाला में गए, जहां वे करीब 10 मिनट रुके।
राहुल तीसरी बार उज्जैन आए : राहुल का उज्जैन का यह तीसरा दौरा है। वे 2004 लोकसभा चुनाव के दौरान सोनिया गांधी के साथ यहां आए थे, तब मंच पर तो बैठे थे, लेकिन सभा को संबोधित नहीं किया था। इसके बाद 5 अक्टूबर 2010 को युवक कांग्रेस के सम्मेलन में आए थे। तब सभा को संबोधित करने के अलावा महाकाल दर्शन भी किए थे, लेकिन शाम होने से महाकाल का अभिषेक नहीं कर सके थे।
राहुल का 9 साल बाद झाबुआ दौरा : राहुल गांधी सोमवार को 9 साल 11 महीने बाद झाबुआ पहुंचेंगे। इससे पहले वे 23 नवंबर 2008 को विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने आए थे। वे कॉलेज ग्राउंड पर एक सभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे झाबुआ-आलीराजपुर जिले की पांच विधानसभाओं को कवर करेंगे।
राहुल का शाम को इंदौर में रोड शो : कांग्रेस अध्यक्ष झाबुआ से शाम को इंदौर लौट आएंगे। यहां वे टोनी कार्नर से रोड शो करेंगे। इससे पहले 1991 में राजीव गांधी ने बड़ा गणपति से राजीव गांधी का रोड शो निकला था। रोड शो के बाद राजीव गांधी की सभा शाम 6 बजे होने वाली थी, लेकिन भीड़ इतनी उमड़ी कि रात 12.40 पर वे राजवाड़ा पहुंचे और सभा ली।