विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान के 51 स्क्वॉर्डन को सम्मानित करने का फैसला

भारतीय वायु सेना ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान के 51 स्क्वॉर्डन को सम्मानित करने का फैसला किया है। यह सम्मान वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया देंगे। इसी साल 27 फरवरी को पाकिस्तान के एरियल अटैक में वायुसेना के 51 स्क्वॉर्डन ने ही मोर्चा संभालते पड़ोसी मुल्क के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। स्क्वॉर्डन की ओर से यह सम्मान कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन सतीश पवार को दिया जाएगा।

इसके साथ ही बालाकोट स्थित जैश आतंकी शिविर पर हवाई हमले में शामिल 9 स्क्वॉर्डन को भी सम्मानिक किया जाएगा। इसी स्क्वॉर्डन के मिराज 2000 फाइटर जेट ने जैश के ठिकानों को जमींदोज कर दिया था। इतना ही नहीं बालाकोट हवाई हमला और फिर उसके अगले दिन पाकिस्तान के साथ आसमानी एरियल फाइट में अहम भूमिका निभाने के लिए स्क्वॉर्डन लीडर मितीं अग्रवाल के 601 सिग्नल यूनिट को भी सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।

गौरतलब है कि इसी साल 14 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद बीते 26 फरवरी को बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया था। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में शहीद 40 जवान की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस घटना की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी। जिसके बाद 48 साल में पहली बार भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान से वायुक्षेत्र में घुसते हुए उसके खैबर पख्तूनख्वा स्थित बालाकोट में जैश के आतंकी शिविर को ध्वस्त कर दिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.