टीम इंडिया ने विशाखापट्टनम टेस्ट जीत लिया है। 395 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 191 रनों पर सिमट गई। मोहम्मद शमी ने भारत की तरफ से पांच विकेट झटके। इसके साथ ही भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल हो गई है। इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट गंवाकर 502 रन बनाए और अपनी पहली पारी घोषित कर दी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 431 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर भारत को 71 रनों की बढ़त मिली।

