MUZAFFARPUR : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चार पेशेवर लुटेरे गिरफ्तार

MUZAFFARPUR : जिले में बढ़ते अपराध पर रोकथाम लगाने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश पर एएसपी अभियान और एसडीपीओ सरैया के संयुक्त अभियान में जिले के एक बड़े लुटेरे गिरोह का उद्भेदन करते हुये चार पेशवर लुटेरों को अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार साहेबगंज थाना क्षेत्र के मामा डेयरी के निकट अपराध की योजना बना रहे कुछ अपराधियों के जमावडे़ की सूचना मिली थी। साहेबगंज थाना ने तत्क्षण कार्रवाई करते हुये चार युवकों को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान गिरफ्तार युवकों के पास से चार देसी पिस्तौल, 315 बोर के 7 राउंड जिंदा कारतूस, 6 मोबाईल फोन समेत 3 मोटरसाइकिल बरामद की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये शातिर लुटेरों में धारोपली का कुंदन सिंह, सितुआही रामपुर का विक्की कुमार, रामपुर असली का नितेश पटेल एवं चकवा जगदीश गाँव का सचिन कुमार शामिल है।

उन्होंने बताया कि ये सभी शातिर पेशेवर लुटेरे हैं और पूर्व में लूट के कई कांडों में जेल भी जा चुके हैं।
एटीएम कैश वैन लूट मामले के साथ, मोतिहारी जिला के पेट्रोल पम्प लूट सहित, बरुराज में आइडीएफसी बैंक लूट समेत कई अपराधों में इनकी संलिप्तता रही है।

पुलिस पकडे़ गये अपराधियों से पूछताछ कर रही है, और पूछताछ के आधार पर उनके अन्य साथियों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading