#PATNA : 49 लोगों पर देशद्रो’ह के मु’कदमे से भाजपा का कोई वास्ता नहीं – सुशील मोदी

#PATNA #BIHAR #INDIA : उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा ने कभी भीड़ की हिं’सा का समर्थन नहीं किया। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखने वालों के विरुद्ध दायर मामले से भाजपा या संघ परिवार का कोई वास्ता नहीं है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एक आदती मु’कदमेबाज (सीरियल लिटिगेंट) ने महज अखबारी कतरनों के आधार पर देश की 49 हस्तियों के खिलाफ 23 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसमें अन्य आरोपों के साथ देशद्रो’ह वाली धारा भी जोड़ दी गई थी।
श्री मोदी ने कहा कि जो व्य़क्ति पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन सहित कई ख्यातिप्राप्त लोगों के खिलाफ मामले दायर कर चुका है और जिसने अब तक 715 PIL दायर किये हैं, उसने चार साल पहले मेरे खिलाफ भी मामला दायर किया था।

उन्होंने कहा कि एेसे सीरियल लिटिगेंट के ताजा मुकदमे को तूल देकर पुरस्कार-वापसी समूह और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग केंद्र सरकार को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के विरु’द्ध साबित करने की मुहिम चला रहे हैं।

श्री मोदी ने कहा कि संघ प्रमुख माननीय मोहन भागवत ने भी स्पष्ट किया कि संघ भीड़ की हिं’सा के विरुद्ध है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वयं प्रधानमंत्री मोदी और मोहन भागवत जैसे शीर्ष स्तर से इस मुद्दे पर कई बार नीति स्पष्ट किये जाने के बाद भी तथाकथित बौद्धिक एक मुकदमेबाज पर भरोसा करना चाहते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.