लगभग एक सप्ताह में #BIHAR से भी विदा ले लेगा मानसून…

#BIHAR #INDIA : मानसून की वापसी अब शुरू हो गई है। लगभग एक माह देरी से मानसून के विदा होने की प्रक्रिया बुधवार को पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान से शुरू हो गई। अनुमानत: लगभग एक सप्ताह में यह बिहार से भी विदा ले लेगा।

उल्लेखनीय है कि अमूमन इस समय बिहार से मनसून की विदाई का वक्त होता है, लेकिन इस बार इसमें देरी हुई है। मौसम विज्ञानिकों के अनुसार अभी देश के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से से मानसून ने अपना बोरिया-बिस्तर समेटना शुरू किया है। इसके बाद यह सेंट्रल पार्ट में आएगा। फिर नॉर्थ-इस्ट यानी बिहार-झारखंड से होते हुए विदा हो जाएगा।

उधर, बुधवार को बिहार के कुछ हिस्से में बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश मोतिहारी, सोनो में दर्ज की गई। यहां 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। साथ ही मुरलीगंज में 40, गौनाहा, जमुई, रजौली, बलतारा और वीरपुर में 30 मिलीमीटर वर्षा हुई। गुरुवार को पटना, गया में दोपहर बाद या रात को कुछ हिस्सों में बादल छाये रहेंगे। भागलपुर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसी तरह पूर्णिया के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है।


Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading