#BJP विधायक ने प्रकाश जावड़ेकर से की बिग बॉस 13 को बंद करने की मांग, लिखा पत्र

छोटे पर्दे के सबसे बड़े रियलिटि शो कहे जाने वाले बिग बॉस को लेकर एक नया विवा’द सामने आया है। अभिनेता सलमान खान के मशहूर टीवी शो बिग बॉस के टेलिकास्ट को रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से गुहार लगाई है। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने बिग बॉस के प्रसारण को रोकने के लिए केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में बिग बॉस 13 के प्रसारण को रोकने की मांग की गई है।

बीजेपी विधायक नंद किशोऱ गुर्जर ने अपने पत्र में बिग बॉस 13 पर अश्लीलता एवं फुहड़ता फैलाने और सामाजिक समरसता को नष्ट करने का आरोप लगाया है। इन्होंने इसे तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की है। बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने अपने पत्र में लिखा है कि कलर्स चैनल पर बिग बॉस-13 का प्रसारण प्राइम टाइम स्लॉट में किया जा रहा है, जिसके कंटेंट में बेहद अ’श्लीलता और फुह’ड़ता का घि’नौना प्रदर्शन किया जा रहा है। गौरतलब है कि बिग बॉस 13’को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस टीवी रिएलिटी शो का सबसे पॉपुलर शो में से एक है जिसने अभी तक सबसे ज्यादा अपनी फैन फॉलोइंग बनाई है।

Source : ndtv

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.