टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का ये सीजन शुरू से ही वि’वादों में बना हुआ है। Bed Friend Forever कांसेप्ट को लेकर शो पर अश्ली’लता परोसने का आ’रोप लगने लगा।
करणी सेना ने शो पर कई गंभीर आरो’प लगाते हुए इस पर बैन लगाने की मांग की है।केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर करणी सेना ने आ’रोप लगाया है कि बिग बॉस 13 में कश्मीर के लड़के के साथ हिंदू लड़कियों को बेड पार्टनर बनाया गया है। लड़कियों को मॉर्डन बनाने के नाम पर गलत मानसिकता फैलाई जा रही है।

पत्र में आगे लिखा गया है कि शो में अविवाहित लड़कियों को मां बनने का बढ़ावा दिया गया है और यह पूरी तरह से हिंदू संस्कृति को ब’र्बाद कर रहा है। इसलिए हिंदू अधिनियम के तहत शो को प्रति’बंधित किया जाना चाहिए।

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में हिंदू संगठनों के लोगों ने टीवी धारावाहिक बिग बॉस के जरिये अश्ली’लता का प्रचार करने का आ’रोप लगाते हुए फिल्म अभिनेता सलमान खान के खि’लाफ जुलूस निकालते हुए शिव चौक पर प्र’दर्शन कर पुतला फूं’का। प्रदर्शनकारियों ने बिग बॉस शो का प्रसारण बंद कराए जाने की मांग केंद्र सरकार से की है।
