#PATNA; कदमकुआं थाना के राजेंद्रनगर में बिल्डर के घर 53 लाख की भी’षण ड’कैती, देखें…

बड़ी खबर आ रही है राजधानी के राजेंद्र नगर से. जहां बिल्डर और कुमार डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के घर चो’रों ने बड़ा डा’का डाला है. बता दें कि राजेंद्र नगर इला’के में हुए जलजमाव का चोरों ने फायदा उठाकर इस घट’ना को अं’जाम दिया है. बताया जा रहा है कि घ’टना देर रात की है. राजेंद्र नगर रोड नंबर दस बी में आवास संख्या 563 से 50 लाख रुपये कीमत के गहने व तीन लाख रुपये नकद ले भागे.राजेंद्र नगर में जलजमाव का फायदा उठाकर चोरों ने बिल्डर और स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाया है. दरअसल यह घट’ना 6 अक्टूबर की है. बिल्डर के घर फिंगर टच वाला तिजोरी लगा था.

अंगुलियों के निशान देने पर खुलने वाली तिजोरी जब चो’रों से नहीं खुली तो उसे उठा कर ले गये. इसके बाद दूसरे दिन जब घर के मालिक अपने कुत्ते को खाना खिलाने पहुंचे तो ग्राउंड फ्लोर से लेकर फर्स्ट फ्लोर के दरवाजे के लॉक टू’टे हुए मिले और दो गोदरेज व एक लकड़ी के आलमीरे के लॉक भी उख’ड़े हुए थे. इसके साथ ही गोदरेज व आलमीरा में रखा सारा स्वर्ण आभूषण व नकद गायब था. और ताजुब की बात तो तब हुई जब तिजोरी भी वहां गायब दिखी.बता दें कि घ’टना की जानकारी मिलने पर कदमकुआं थाना पुलिस पहुंची और माम’ले की छानबीन की.

इस संबंध में अज्ञा’त चो’रों के खि’लाफ कदमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. अगल-बगल लगे सीसीटीवी कैमरे का वीडियो फुटेज खंगाला जा रहा है. इधर, इस घ’टना के बाद जलजमाव वाले इलाके में पुलिस की गश्ती पर सवालिया निशान उठ खड़ा हुआ है. जबकि डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय खुद उस इ’लाके में गये थे और पटना पुलिस को गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading