चौधरी श्रवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 17 से 25 अक्तूबर तक प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) के लिए उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

निदेशक भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल एम राजाराजन ने बताया कि भर्ती में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
सैनिक सामान्य पद के लिए हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और मंडी जिले के उम्मीदवारों की भर्ती प्रक्रिया 19 को जबकि अन्य प्रदेश के अन्य जिलों के लिए 20 अक्तूबर को भर्ती प्रक्रिया होगी। 24 अक्तूबर को ट्रेड्समैन के पदों के लिए भर्ती की जाएगी।