बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने BSEB 12th board exam 2020 के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं. कैंडीडेट्स ये पेपर बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. जो स्टूडेंट्स BSEB Class 12 board exams 2020 में उपस्थित होंगे वे अपने सब्जेक्ट्स के क्वेश्चन पेपर ध्यान से देखें. क्योंकि ये मॉडल क्वेश्चन पेपर स्टूडेंट्स के लिए एग्जाम पैटर्न समझने में गाइडेंस का काम करते हैं. बिहार बोर्ड के 12वीं के पेपर 3 से 13 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे .
बता दें कि पिछले महीने BSEB ने 10वीं 12वीं क्लास के लिए dummy admit cards जारी किए थे. बोर्ड की ओर से डमी एडमिट इसलिए जारी किया गया था ताकि परीक्षाथियों को त्रुटि सुधार का मौका मिल सके. इस एडमिट कार्ड में स्टूडेंट्स को अपने या पेरेंट्स के नाम की स्पेलिंग में कोई गलती मिले तो वे प्रिंसिपल को इन्फॉर्म कर ठीक करानी थी. डमी एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 19 से 24 सितंबर पर त्रुटि सुधार के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध था.
BSEB की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
circulars section में जाएं.
-Model Set 2020 for different subjects पर क्लिक करें.
-सैंपल पेपर्स डाउनलोड करें और उनका प्रिंट-आउट लें.


