गुरुग्राम, । गुरुग्राम-अलवर मार्ग पर फ़िरोफपुर झिरका के पास मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई, जबकि छह लोग घालय हो गए। यह हादसा मंगलवार सुबह हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूली बच्चों को ले जा रहे इस ऑटो को जोर दार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही ऑटो पूरी तरह पिचक गया। वहां पर जमा स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना देने के साथ छह घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। इसके बाद लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।