ओबामा भी ले चुके हैं सलामी, इसके अलावा पाकिस्‍तान कब बना भारत का मेहमान

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस में भले ही अभी दो माह से अधिक का वक्त‚ शेष है, लेकिन इन दिनों यह राष्‍ट्रीय उत्‍सव सुर्खियों में है। दरअसल, भारत ने 26 जनवरी को होने वाले परेड में अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को मुख्‍य अतिथि के रूप में न्‍योता भेजा था, लेकिन व्‍हाइट हाउस ने ट्रंप की मौजूदगी पर असमर्थता जताई है। ऐसे में कुछ सवाल आपके मन में भी उठ रहे होंगे। मसलन देश के पहले गणतंत्र दिवस परेड पर आखिर किसे मिला था न्योता। इसके अलावा अब तक इस परेड में कौन-कौन से प्रमुख लोग खास मेहमान बन चुके हैं। इसके अलावा पाकिस्‍तान कब बना भारत का मेहमान। आदि-अादि।

आजादी के बाद देश के पहले मेहमान बनें राष्‍ट्रपति सुकार्णो

आजादी के ठीक बाद यानी पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकार्णो को न्योता दिया गया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से सुकर्णो के मधुर संबंध के चलते और शीत युद्ध के दौरान इंडोनेशिया की तटस्थ विदेश नीति भारतीय सोच और सिद्धांतों के बहुत करीब थी। इसलिए भारत ने अपने पहले गणतंत्र परेड पर दिवस पर राष्ट्रपति सुकार्णो को उपयुक्‍त चुना। इसके बाद से इंडोनेशिया के तीन राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस में मेहमान बन चुके हैं।

जब पाकिस्‍तान बना भारत का मेहमान

पाकिस्‍तान भी दो बार गणतंत्र दिवस पर खास मेहमान बन चुका है। आजादी के पांच वर्ष बाद 1955 में पाकिस्तान के जनरल गवर्नर गुलाम मोहम्मद नेहरू जी की दावत पर गणतंत्र दिवस के खास मेहमान बने थे। इसके बाद 1965 के प्रधानमंत्री नेहरू के कार्यकाल में इस मौके पर पाकिस्तान के कृषि मंत्री राणा अब्दुल हमीद भारत के मेहमान बने थे। हालांकि, इसके बाद दोनों देशों के बीच संबंध काफी तल्‍ख हो गए थे और नौ महीने बाद दोनों देशों के बीच जंग छिड़ गई थी।

10 देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों ने किया शिरकत
2018 में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम इसलिए एेतिहासिक हो गया था, क्‍योंकि इस मौके पर 10 देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष मौजूद रहे। आजादी के बाद यह पहला अवसर था, जब एक नहीं दस देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष इस मौके पर मौजूद थे। इसके पूर्व इस कार्यक्रम में एक ही देश के राष्‍ट्राध्‍यक्ष अतिथि के रूप में बुलाने की परंपरा चली आ रही है। दरअसल, आसियान बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राष्‍ट्राध्‍यक्षों को गणतंत्र दिवस पर दिल्‍ली आने का न्‍योता दिया। मोदी के आग्रह पर इन राष्‍ट्रों ने शिरकत किया।
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री थे, जो गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए भारत आए थे। लूंग से पहले वर्ष 1954 में सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें थे। प्रायुत चान-ओचा भी थाईलैंड के दूसरे प्रधानमंत्री हैं जो गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिए थे। इससे पहले थाईलैंड के दूसरे प्रधानमंत्री यिंगलक शिनवात्रा इस कार्यक्रम का हिस्सा बन चुके हैं। नोबल पुरस्‍कार विजेता म्‍यांमार की आंग सान सू की भी इस कार्यक्रम का हिस्‍सा बनीं थीं। ब्रुनई के सुल्तान हसनअलर बोल्किया भी कार्यक्रम का हिस्‍सा बनें। यह पहला मौका है जब ब्रुनेई का कोई सुल्तान गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को हिस्सा बना।

लॉर्ड माउंटबेटन, मार्शेल टिटो व ओबामा बन चुके हैं मेहमान
इसके अलावा 1961 की गणतंत्र परेड में ब्रिटेन की महारानी, 1964 में लॉर्ड माउंटबेटन, इसके बाद मार्शेल टिटो, अफ़गान बादशाह ज़हीर शाह, दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति नेल्सन मंडेला, रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे, अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा, भूटान के दो राजा चार बार, नेपाल के दो राजा, श्रीलंका के दो प्रधानमंत्री और मालद्वीप के एक राष्ट्रपति भी गणतंत्र दिवस के मेहमान बन चुके हैं। फ्रांस के चार राष्ट्रपति और एक प्रधानमंत्री जॉक शिराक जो बाद में यहां के राष्ट्रपति बनें। गणतंत्र दिवस के मौके पर देश्‍ा के मेहमान बन चुके हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.