महिला ने आ’रोप लगाया है कि जाधव से उसका पांच साल का एक बेटा भी है।शिकायत के मुताबिक महिला की जाधव से 2004 में उस समय मुलाकात हुई थी, जब उसे अपने वीजा की अवधि बढ़ाने की जरूरत पड़ी थी। महिला बॉलीवुड में काम की तला’श कर रही थी और जाधव ने कथित तौर पर कहा था कि वह कुछ फिल्म निर्माताओं को जानता है और उसकी मदद कर सकता है।शि’कायत के मुताबिक जाधव ने 2008 में चेम्बूर के एक होटल में उससे पहली बार दु’ष्कर्म किया था। महिला ने दावा किया कि जाधव ने फर्जी दस्तावेजों की मदद से उसकी पहचान बदलने में भी मदद की, ताकि वह भारत में रह सके।


