भारतीय स्टेट बैंक के बाहर सुरक्षा गार्ड की बंदूक से अचानक चली गोली, ग्राहक जख्मी

कानपुर। घाटमपुर में मुगल रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर सुरक्षा गार्ड की अचानक बंदूक चलने पर गोली लगने से सेवानिवृत्त होमगार्ड घायल हो गया। कैश वैन के साथ आया गार्ड अपनी बंदूक लोड कर रहा था तभी अचानक फायर हो गया। इससे छर्रे फर्श से टकराने के बाद बैंक से बाहर निकल रहे होमगार्ड को लग गए। घटना के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई।

पतारा के भांट गांव निवासी बट्टन ङ्क्षसह यादव (65) होमगार्ड से सेवानिवृत हैं। सोमवार दोपहर वह पांच हजार रुपये निकालने बैंक गए थे। रुपये लेकर वह गेट के बाहर निकले थे, तभी कैश वैन के साथ आए गार्ड राजन ङ्क्षसह की दोनाली बंदूक से फायर हो गया। जिससे छर्रे उनके दाहिने पैर, जांघ, कंधे, बांह व कलाई समेत शरीर के कई हिस्सों में जा घुसे। राजन ने बताया कि कैश वैन में सवार होने से पहले वह बैरल नीचे कर बंदूक लोड कर रहा था। इसी दौरान फायर हो गया।

फायर के बाद बैंक के अंदर और बाहर अफरा तफरी मच गई। बैंक कर्मियों ने जमीन पर तड़पते बïट्टन सिंह को इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां से उसे उर्सला रेफर कर दिया गया। इधर सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। घाटमपुर प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि यह महज दुर्घटना है। गार्ड व बैंक कर्मियों द्वारा जख्मी वृद्ध का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.