MUZAFFARPUR : मनियारी में शव बरामद

MUZAFFARPUR : मनियारी थाना क्षेत्र के रामपुरकाशी चौक के पास से एक शव की बरामदगी हुई है। बरामद शव मनियारी थाना क्षेत्र के काशीरामपुर में मिले शव पुपरी गोरियारी के सचिन कुमार का होने की संभावना बताई जा रही है। प्रथयदृष्टया शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्या अन्यत्र कर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से यहां फेंक दिया गया है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी फोटोग्राफी करवा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है। शव की पहचान के लिए सचिन के परिजन एसकेएम सीएच अस्पताल में पहुचे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.