#PATNA पहुँची प्रीति जिंटा, सेल्फी लेने वालों की लगी हो’ड़

#PATNA #BIHAR #INDIA : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पटना पहुंची। इस दौरान प्रीति जिंटा के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लग लगी। प्रीति की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गई। सोल्जर, लक्ष्य, चोरी चोरी चुपके, कल हो ना हो, फेम प्रीति ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका बिहार से गहरा लगाव है। पटना आकर उन्होंने खुद को खुश बताया। वहीं, बिहार में कई बार चुनाव कैंपेन में आ चुकी प्रीति ने बताया कि बिहार के लोग काफी अच्छे हैं। यहां आकर उन्हें अपनापन का अनुभव होता है।

बेली रोड जगदेव पथ पर पिलर संख्या 14 के समीप ज्वेलरी शोरूम श्री हरि ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने नारियल फोड़ कर और रिबन काट कर किया। शोरूम के पास और बेली रोड फ्लाईओवर पर प्रीति की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे। बॉलीवुड अभिनेत्री ने शोरूम के ऑनर सज्जन खेमका को बधाई दी। शोरूम के बारे में प्रीति ने बताया कि यहां के ज्वेलरी कलेक्शन बिल्कुल अलग और बेहतरीन हैं। शोरूम में सोने, चांदी, हीरे व प्लेटिनम के बेहतरीन कलेक्शन हैं। सोने की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज में 55 रुपए ऑफ है। 10 हजार रुपए के हीरे की खरीदारी पर पांच हजार की छूट है। साथ ही शोरूम में महिलाओं व लड़कियों के अलावा पुरुषों के लिए लेटेस्ट कलेक्शन के गहने उपलब्ध हैं।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading