उसने एक नेटवर्किंग कंपनी का सदस्य बनने के लिए तीन हजार रुपये देने की बात कही। इसके बाद सौ दिनों के भीतर उस रुपये को दोगुना कर वापस करने की गारंटी दी। रुपये दोगुना करने की एक और शर्त यह थी कि जो व्यक्ति कंपनी में रुपये देगा उसे अपने अलावे और भी सदस्य बनाने होंगे। इस तरह सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों से उसने राशि वसूल ली। चेन बनवाकर ठ’गी करने वाली कंपनी में कई जालसाज हैं। यह कंपनी एक व्यक्ति से पैसा लेकर दूसरे को देती थी। चेन बनाने के च’क्कर में कई लोग जालसाजी का शि’कार हो गये। ज्यादा रुपये लगाकर कंपनी का सदस्य बनने वाली महिलाओं को श्रवण गि’फ्ट भी देता था।
बकायदे उन्हें सम्मानित किया जाता था। ऐसा इसलिए करता था ताकि लोगों को कंपनी पर भरोसा हो और ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें पैसा लगाए। रुपये दोगुना होने के लालच में लोग खुद पैसे देकर अपने जानने-पहचानने वालों को भी सदस्य बनाते चले गये। इसी तरह कई लोगों ने एक से डेढ़ लाख तक कंपनी में लगा दिये। समय पूरा होने पर जब दोगुने पैसे नहीं मिले तो लोगों को श’क हुआ। इसके बाद उन्होंने श्रवण से तकादा शुरू कर दिया। लोगों ने जब श्रवण को कॉल किया तो उसने फोन उठाना ही बंद कर दिया। इसके बाद पी’ड़ित सोनी देवी के देवर ने श्रवण को दूसरे नाम से कॉल कर सदस्य बनने और कंपनी में पैसे लगाने की बात कही। लालच में आकर श्रवण महिला के देवर से मिलने सिपारा के समीप पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद ठ’गी के शि’कार लोगों ने उसे प’कड़ लिया और पुलिस को खबर दी।
आप भी रहें सावधान! इस तरह की ठ’गी करने वाली कंपनियों से आप भी सावधान रहें, क्योंकि ऐसी कंपनियां आपकी गाढ़ी कमाई ठगकर ले जाती हैं। फिर पछताने के अलावा आपके हाथ में कुछ नहीं बचता है। अक्सर देखा गया है कि रुपये दोगुना करने का झां’सा देने वाली ऐसी कंपनियां अक्सर ग्रामीण इला’कों में जाकर भोली-भाली महिलाओं को अपने जाल में फां’सती हैं। फिर उनसे रुपये लेकर चंपत हो जाती हैं। अगर किसी पर शक हो तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते इन्हें पकड़ा जा सके।


