#UP #INDIA : यूपी बोर्ड इंटर अंग्रेजी की परीक्षा 26 फरवरी 2020 को होगी। यह विषय ऐसा है जिसे छात्र-छात्राएं थोड़ी सावधानी के साथ तैयारी करें तो बहुत अच्छे नंबर हासिल कर सकते हैं। लिहाजा समयसीमा में लिखने का अभ्यास बहुत जरूरी है। बोर्ड के विशेषज्ञ जो पेपर तैयार कर रहे हैं उसमें कठिनाई के स्तर का खास ध्यान रखा जाएगा।

100 नंबर के पेपर में एक-एक नंबर के चार बहुविकल्पीय, 22 अंक के 19 अति लघु उत्तरीय प्रश्न रहेंगे। 22 नंबर के ही 8 लघु उत्तरीय जबकि 52 नंबर के छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सर्वाधिक 12 अंक निबंध लेखन के लिए और 10 नंबर ट्रांसलेशन के लिए निर्धारित है। इसलिए इन दोनों का अभी से अच्छे तरीके से अभ्यास कर लें। 30 नंबर (30 प्रतिशत) के सरल प्रश्न होंगे। 50 नंबर के (50 फीसदी) सवाल सामान्य स्तर के होंगे यानि सामान्य बुद्धि का छात्र भी 80 प्रतिशत अंक आसानी से हासिल कर सकता है। 20 अंक (20 प्रतिशत) के सवाल कठिन होंगे जिनसे परीक्षार्थी की मेधा का पता चलेगा।

