बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर दी हत्या

पटना : राजधानी पटना के सटे नेउरा ओपी थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान सीमेंट व्यवसायी पंकज शर्मा उर्फ झब्लू के रूप में हुई है. घटना मंगलवार के सुबह की है जब दुकानदार अपनी दुकान खोल रहे थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल से आये अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी. इस दौरान अपराधियों ने पंकज को दो गोलियां मारी जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का आलम है. पुलिस मौका पर पहुंच कर छानबीन में जुट गयी है. छानबीन शुरू करते हुए पुलिस ने मौके से 2 खोखा बरामद किया. बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गये. वहीं, परिजन गांव के दो लोगों की हत्या में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बिहटा-खगौल मार्ग को जाम कर दिया. आक्रोशित परिजनों को समझाकर जाम हटवाया गया.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading