PATNA : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

PATNA : राजधानी पटना के खाजेकलां थाना क्षेत्र के पानीटंकी इलाके में मंगलवार की सुबह युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की जानकारी परिवारवालों को तब लगी जब सुबह देर तक सोने के बाद युवक को जगाने गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार युवक सिवान के जीरादेई का रहने वाला था. युवक के पिता  वाटर बोर्ड के कर्मचारी है और वे खाजेकलां पानी टंकी के सरकारी क्वाटर में रहते थे।  विनीत भी अपने परिजनों के साथ सरकारी क्वाटर में रहता था.

परिजनों ने बताया कि विनीत हर दिन की भांति आज भी सामान्य ही था इस कारण परिजनों को आशंका नहीं हुई. विनीत फाँसी क्यों और किस लिये लगाया इसकी जाँच पुलिस कर रही है. पर परिजन इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.