#DIPAWALI से पहले खरीदारी और इंवेस्टमेंट के लिए दो दिन महामुहूर्त, होगी धन की बारिश…

दीपावली (27 अक्टूबर) से पहले खरीदारी के लिए दो महामुहूर्त आ रहे हैं। दीपावली से एक सप्ताह पहले 21 अक्टूबर को सोम पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा और 22 अक्टूबर को भौम पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दिन भी सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। दो दिन और भी शुभ योग रहेंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार इन दो दिनों में व्यापार, खरीदारी या किसी तरह का निवेश धनतेरस और दीपावली के समान ही शुभ रहेगा।
पं. शर्मा ने बताया दीपावली से पहले आने वाला पुष्य नक्षत्र में की जाने वाली हर प्रकार की खरीदारी अक्षय फल प्रदान करने वाली होती है। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि होता है। शनि वृद्धि करने वाला एवं लंबे समय तक रहने वाला ग्रह है, इसलिए इस नक्षत्र में खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक साथ देती है और लाभ भी देती है।इस नक्षत्र में वाहन, मकान, दुकान, वस्त्र, स्वर्ण, चांदी, बर्तन, भूमि आदि खरीद सकते हैं। पुष्य नक्षत्र में स्थाई लाभ देने वाली वस्तुएं जैसे सोना, भूमि, मकान, चांदी और धातुएं खरीदना ज्यादा लाभदायक रहता है। माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। पुष्य नक्षत्र 21 अक्टूबर को दोपहर 2.22 से 22 अक्टूबर को दोपहर में 1.15 बजे तक रहेगा। समय के संबंध में पंचांग भेद हो सकते हैं।
पुष्य नक्षत्र में चंद्र कर्क राशि में रहेगा। जो राशि क्रम में 4 नंबर पर आती है। चंद्र इस राशि का स्वामी भी है। पुष्य 8वें क्रम का नक्षत्र है। 21 अक्टूबर को अष्टमी तिथि है और तारीख 22 को जोड़ेंगे तो जोड़ 4 आएगा। उस तारीख को पूरे माह और वर्ष के साथ जोड़ेंगे तो 22+10+2019 का जोड़ 71 आएगा। 71 को जोड़ने पर 7+1=8 आएगा। अंक ज्योतिष के अनुसार 4 और 8 अंक के स्वामी शनि होते हैं। अत: पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि, अंक ज्योतिष के अनुसार दिनांक के स्वामी भी शनि ही रहेंगे। इस तरह यह सुखद संयोग लाभ दिलाने वाला होगा।

खरीदारी के मुहूर्त
> 21 अक्टूबर 2019 – दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक और रात्रि 10.30 से 12 बजे तक।
> 22 अक्टूबर 2019 सुबह 9 से दोपहर 1.30 बजे तक।
सोमवार को सोना-चांदी और मंगल को प्रॉपर्टी
सोम पुष्य में सोने व चांदी की खरीदारी और निवेश लाभकारी माना गया है। इस दिन सोना या चांदी खरीदना शुभफलदायक होता है। वहीं, मंगल को भूमि और कृषि का कारक ग्रह माना गया है, इस वजह से मंगल पुष्य पर मकान, प्लॉट या कृषि भूमि की खरीदारी करना शुभ रहेगा। मंगलवार को वाहन की खरीदारी भी की जा सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading