#SAMASTIPUR मंडल के सभी रेलखंडों पर 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी ट्रेनें

#SAMASTIPUR #BIHAR #INDIA : समस्तीपुर मंडल के सभी रेलखंडों पर अगले साल के मार्च महीने तक 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेनें चलने लगेगी। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से अभी से कम समय में यात्री गंतव्य स्टेशन को पहुंचेंगे। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम अशोक माहेश्वरी ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में समस्तीपुर मंडल के सभी रेलखंडों पर ट्रेन की स्पीड बढाकर 100 कर दी जाएगी। मार्च 2020 तक ट्रेन की स्पीड बढ़ाकर सौ किए जाने के बाद 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाने के लिए ब्लास्ट ( गिट्टी) गिराने और मशीन से पैकिंग कराने का काम किया जाएगा।

सूत्रों की मानें तो अभी समस्तीपुर मंडल में 1100 से अधिक रूट किलोमीटर पर ट्रेनें चलती है। जिसमें मंडल के सहरसा-मानसी रूट पर 80 तो अन्य रूट पर 50 से 100 तक की स्पीड से ट्रेनें चलती है। सभी रूट पर सौ की रफ्तार से ट्रेनें चलाने पर एकसमान परिचालन व्यवस्था बहाल हो जाएगी।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.