श्रुति हसन बोलीं- शराब पीना आज की संस्कृति है और ये कोई गलत बात नहीं है

अभिनेता सह राजनेता कमल हासन के बेटी और अदाकारा श्रुति हासन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। बीते दिनों श्रुति ने अपने बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। श्रुति ने पहली बार माना कि उन्हें शराब की बुरी लत लग गई थी। एक शो में पहुंचीं श्रुति ने कहा कि वो शराब की आदी थीं। श्रुति के इस खुलासे के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया जाने लगा।

design 1

हाल ही श्रुति ने एक इंटरव्यू में कहा कि शराब पीना आज की संस्कृति है और ये कोई गलत बात नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में श्रुति हासन ने कहा- ‘मैं अल्कोहलिक नहीं हूं। इस बात को दो साल हो गए हैं। मैं पहले ही चैट शो कह चुकी हूं कि मैं अब ज्यादा शराब नहीं पीती हूं और मैं शांत जीवन जी रही हूं। ‘

add

श्रुति ने आगे कहा- ‘शराब पीना आज की संस्कृति का हिस्सा है। ये कोई कलंक नहीं है। लेकिन मैं इसे अब और नहीं करना चाहती। मैं एक शांत जीवन जीना चाहती हूं। मैं पीने वालों जज नहीं करती। यह अजीब है कि हर कोई पीता है लेकिन कोई भी इसके बारे में बात नहीं करना चाहता है।’

addmision open for mbbs

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading