#BIHAR : प्रदेश की हुई दु’र्दशा को जनता कभी नहीं भूल सकती है – उपमुख्यमंत्री

#BIHAR #INDIA : बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि राज्य में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सरकार के पंद्रह साल के कार्यकाल में इस प्रदेश की हुई दु’र्दशा को जनता कभी नहीं भूल सकती है।

सुशील मोदी ने नाथनगर एवं बेलहर विधानसभा क्षेत्रों का चुनावी दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बिहार में राजद सरकार के 15 साल के कार्यकाल में इस प्रदेश की हुई दुर्दशा को जनता कभी नहीं भूल सकती है। उन्होंने कहा कि वैसे भी राजद नीत महागठबंधन बिखरा पड़ा है। उप चुनाव में न इनके नेता का संयुक्त दौरा है और वे न ही एक-दूसरे के लिए वोट मांग रहे है बल्कि एक-दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी खड़े किये हुए है। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एकजुट है और पूरी ताकत से लड़ रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट के लिए हो रहे उप चुनाव के साथ ही हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राजग बड़ी जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार से भाजपा के कार्यकर्ता इन राज्यों में जाकर राजग के पक्ष में माहौल बना रहे है। सुशील मोदी ने कहा कि बिहार की मौजूदा राजग सरकार काम करने वाली सरकार है। वह झूठे वादे नहीं करती है। नाथनगर के चंपनाला पुल, सुलतानगंज में गंगा नदी पर अगवानी घाट पुल, भागलपुर में बाईपास सड़क, भागलपुर के विक्रमशिला पुल के सामांतर पुल के साथ हंसडीहा तक प्रधानमंत्री पैकेज के तहत चार लेन सड़क, ट्रिपल आईटी, जलापूर्ति योजना आदि कार्य आम जनता के सामने है और सभी केंद्र और राज्य सरकार की देन है।

Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading