#BIHAR में अगला चुनाव एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा – अमित शाह

बिहार में पिछले कई दिनों से बीजेपी और जदयू के बीच त’ल्ख ब’यानबाजी चल रही थी। दोनो दलों के बीच हो रही तल्ख बयानबाजी को लेकर राजनीतिक हल्के में यह चर्चा गर्म थी कि अगले चुनाव में बीजेपी और जदयू अलग-अलग चुनाव लड़ सकती है, लेकिन बीजेपी के वरिष्ठ नेता व गृह मंत्री अमित शाह ने इसपर विराम लगा दिया है। शाह ने स्पष्ट किया है कि बिहार में अगला चुनाव एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा।

नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा एनडीए
समाचार चैनल न्यूज़18 नेटवर्क ग्रुप के एडिटर इन चीफ राहुल जोशी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में गृह मंत्री अमित शाह ने 2020 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। अमित शाह ने स्पष्ट किया किबिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा। उन्होंन कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव राज्य के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर, दोनों पार्टियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रही हैं और राज्य में वे वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों का गठबंधन ‘अटल’ है. गृह मंत्री ने कहा- ‘जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी चुनाव में एक साथ नीतीश जी के नेतृत्व में ही उतरेंगी। ये एकदम स्पष्ट है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading