नवंबर में त्योहारों के चलते बैंकों में हो सकती है लंबी छुट्टी

PATNA : नवंबर महीने की शुरुआत में दो बड़े त्योहार आ रहे है. एक दिवाली और दूसरा छठ है. इन त्योहारों के चलते बैंकों में लंबी छुट्टी हो सकती है. तो अगर आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम हैं तो 7 नवंबर यानी दिवाली से पहले निपटा लें नहीं तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. 7 नवंबर को देश भर में दिवाली और उसके बाद 13 एवं 14 को छठ का पर्व मनाया जाएगा.

बता दें कि बिहार में 7 नवंबर को दिवाली के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे. फिर 10 नवंबर को दूसरे शनिवार के कारण भी सारे बैंक बंद रहेंगे.  11 नवंबर को रविवार है जिससे सारे बैंकों में छुट्टी रहेगी. फिर 13 और 14 नवंबर को छठ के कारण बैंक बंद रहेंगे. यानी 10 से 14 नवंबर के बीच 4 दिन बैंक बंद रहने से काम काज ठप्प रहेगा. इसके बाद नवंबर के आखिरी में 23 नवंबर (शुक्रवार) को ईद—ए—मिलाद का पर्व मनाया जा सकता है, जिसके कारण कई राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं.

जबकि अगले दिन यानी शनिवार 24 नवंबर को चौथा शनिवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा अगले 25 नवंबर को रविवार होने के कारण भी बैंकों में छुट्टी रहेगा. बता दें कि सरकार इतनी लंबी छुट्टी पर अक्सर रोक लगा देती है. लेकिन आपको इसकी तैयारी पहले से ही कर लेनी चाहिए. अगर आपका कोई जरूरी काम छूट रहा है तो इसे जल्दी से जल्दी निपाटा लें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading