
NAWADA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज अपने संविधान बचाओ न्याय यात्रा के दूसरे चरण के तहत बिहार के नवादा जिले पहुचे हैं. यहां भी तेजस्वी ने बिहार की कानून व्यवस्था और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. नवादा के हरिश्चन्द्र स्टेडियम में उपस्थित लोगों की भीड़ को देख गदगद तेजस्वी ने कहा कि यहां मौजूद भीड़ बताती है कि आने वाले चुनाब में जनता चाचा पलटूराम और मोदीजी को उखाड़ फेंकेगी.तेजस्वी यादव ने यहां प्रेस वार्ता के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार और मोदी सरकार को हर मेर्चे पर असफल बताया है. तेजस्वी ने गिरिराज पर हमला बोलते हुए उन्हे उस गायपालक की तरह ही बताया जिसको गाय का दूध निकालना नहीं आता है.
नवादा पहुचे तेजस्वी ने अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू यादव को लेकर जनता के सामने कहा कि उन्हें न्यायलय पर पूरा विश्वास है, लालूजी बेल पर बाहर आकर महागठबंधन को मजबूत करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि साजिश के तहत लालू यादव को जेल भेजा गया. उन्होंने कहा कि लालू गरीब-गुरबे की लड़ाई लड़ते थे, इसलिए उन्हे फंसाया गया. तेजस्वी ने कहा कि ‘लालू कहते हैं कि ये सत्ता के मद में कुछ देर के लिए परेशान किया जा सकता है, लेकिन बिगाड़ना जनता के हाथ में है. तेजस्वी ने कहा कि लालू ने उन्हें सलाह दिया है, जब तुम अपने को दुखी महसूस करना तब तुम अपने लोगों के बीच पहुंच जाना, तुम्हे बल मिलेगा, जो सही है.
तेजस्वी ने यहां रैली के बाद प्रेस वार्ता के दौरान आरक्षण के सवाल पर कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने आरक्षण दिया था समाज में पीछे रहे लोगो को मुख्यधारा में आने के लिए. तेजस्वी ने कहा कि आरक्षण से किसी के घर में लक्ष्मी का भंडार नहीं भर जाता है जो आर्थिक आधार पर आरक्षण की बात की बात की जाती है.
तेजस्वी की नवादा यात्रा से पहले उनकी राजबल्लभ यादव संग वायरल पोस्टर को लेकर भी नेताप्रतिपक्ष ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि चाहने वाले लोग क्या करते है वो जाने और किसी के आरोप लगाने से कोई दोषी नहीं होता दोषी तय करना न्यायपालिका के क्षेत्राधिकार में आता है. इस दौरान जब उनसे गिरिराज सिंह के बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह का बयान हिन्दू के ठीकेदार की तरह है, जबकि उन्हें दूध भी दुहना नहीं आता और गौपालक होने का ढोंग करते है. जबकि हमलोग तो पुस्तैनी गौपालक है.
तेजस्वी यादब ने नितीश कुमार को चोर और हत्यारा तक कहा.उन्होंने कहा कि पटियाला कोर्ट ने नितीश पर किताब चोरी में दोषी माना है।ह्त्या के मामले में भी उनपर केश है।अंत में उन्होंने कहा कि बर्तमान बिहार सरकार हो या भारत सरकार हर मोर्चे में विफल है।बिहार में शिक्षा हो या स्वास्थ्य सभी चौपट है पुंजिपतियो का कर्ज माफ होता है किसानों का नहीं. बेरोजगारी चर्म पर है.पलायन हो रहा है और अन्य प्रदेशों में यातना दी जाती है.

नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने उन्हे चोर और हत्यारा तक कह डाला. उन्होंने कहा कि पटियाला कोर्ट ने नीतीश कुमार को किताब चोरी का दोषी माना है. ह्त्या के मामले में भी उनपर केस है. उन्होंने कहा कि वर्तमान बिहार सरकार हो या भारत सरकार दोनों हीं हर मोर्चे में विफल है. बिहार में शिक्षा हो या स्वास्थ्य सभी चौपट है पुंजिपतियो का कर्ज माफ होता है, किसानों का नहीं. बेरोजगारी चरम पर है, पलायन हो रहा है और अन्य प्रदेशों में यातना दी जाती है.