PATNA : 5 दिव्यांगों ने बनाई दवाई बैंक, मिसाल कायम की

PATNA : राजधानी पटना के 5 दिव्यांगों ने बना डाली दवाई बैंक ! कुछ अलग करने की चाह ने बनवा डाली दवाई बैंक. बिहार की राजधानी पटना के 5 दिव्यांग जनों ने एक दवाई बैंक खोला है. इनका काम सोशल साइट फेसबुक पर व्हाट्सअप पर चल रहा है. व्हाट्सअप से जुड़े हुए फेसबुक से जुड़े हुए लोग सोशल साइट से जुड़कर इन्हें दवाई लेने के लिए बुलाते हैं और यह सभी ट्राई साइकिल से दवाई लाकर मरीजों के बीच जाकर पहुंचाते हैं.

दवाई बैंक के मुख्य संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता भरत कौशिक, राकेश कुमार पटेल, रितु चौबे हैं. वहीं सहयोग के रूप में दिव्यांग छात्र गुड्डू कुमार तथा मनोज कुमार भी शामिल हैं. रितु चौबे अनिशाबाद में रहती हैं. भारत कौशिक राजेंद्र नगर में रहती हैं. जबकि राकेश कुमार मलाही पकरी चौक में रहते हैं और दोनों दिव्यांग राजेन्द्र नगर में ही रहते हैं. इन सभी का मानना है कि आज दवाई बैंक शहर से शुरू होकर गांव तक पहुंचेगी और पूरा बिहार दवाई के बिना मरने पर मजबूर नहीं होगा !

आने वाले समय में बिहार के विकास में बिहार के निर्माण में दिव्यांग भी अपनी भूमिका निभाने में पिछे नहीं रहेगें ! इसलिए उन्होंने इरादा को बूंलद किया है ! दवाई बैंक के माध्यम से दवाई पहुंचाकर एक स्वस्थय बिहार स्वस्थ समाज का निर्माण करने का ! इनकी प्रयासों की सराहना जितनी भी की जाए वह बहुत ही कम है!

बताते चलें कि दवाई बैंक झुग्गी झोपड़ी, दिव्यांग एवं असहाय, गरीब, कमजोर तबके के लिए बनाया गया है. दवाई बैंक के निर्माणकर्ता ने बताया कि जब ये लोग गरीबों के बीच शहर के स्लाम में रहने वाले लोगों के बीच जाते थे तो उन्हें दबाई के बिना तरपते एवं मरते देखकर इन सभी की आंखों आंसुओं से भर जाती थी ! इन सभी का मन रोता रहता था यह हमेशा सोचते रहते थे कुछ ऐसा काम करना है. जिससे गरीबों की मृत्यु ना हो और कोई दिव्यांग भी ना हो इसलिए इनके मन में कुछ अलग करने की सोच हमेशा रहती थी. इन्हें ऐसा महसूस होता था कि दवाई यदि इन गरीबों को मिले तो यह भी अपने स्वास्थ्य को अपने जीवन को ऊंची उड़ान पर ले जा सकते हैं !

दिव्यांग जनों ने सोचा कि हम दिव्यांग है लेकिन किसी भी गरीब की मृत्यु होने नहीं देंगे इसलिए ठाना मेडिसिन बैंक बनाकर हॉस्पिटलों में घरों में गरीब असहाय , दिव्यांग एवं कमजोर लोगों के बीच डॉक्टर से दिखाकर शुरुआती दौर की कुछ दवाई दिया जाय ! दिव्यांगों के हौसले को लोग सलाम कर रहे है इन्हें दवाई देने के लिए कई लोग आ रहे हैं कई दबाई कंपनियां दवाई पहुंचा रही है. इन गरीबों के बीच मरीजों के बीच पहुंचाने में दिव्यांगों की आहम भूमिका रहती है ! रात हो या दिन कभी भी इनके पास कॉल जाता है यह दवाई लेने में और मरीजों के बीच दवाई पहुंचाने में  देरी नहीं करते है ! यही कारण है कि इन सभी के प्रयास से कई की जान बच रही है !

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading