#MUMBAI : बीड और भाजपा के बंधन को कभी नहीं तोड़ा जा सकता – नरेंद्र मोदी

#MAHARASHTRA #INDIA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीड और भाजपा के बंधन को कभी नहीं तोड़ा जा सकता है। उन्होंने महाराष्ट्र में बीड जिले के परली में आयोजित एक जनसभा में यह बात कही। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा, “आज एकसाथ मुझे दो-दो भगवानों का दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। यहां पहुंचते ही पहले बाबा वैद्यनाथ के चरणों में चला गया, उसके बाद इस विशाल जनता जनार्दन का दर्शन करने का मौका मिला, जनता भी भगवान का रूप होती है।”

उन्होंने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को भाजपा की ‘कार्यशक्ति’ और विपक्ष की ‘स्वार्थ शक्ति’ के बीच की लड़ाई बताते हुए अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि इन प्रावधानों को खत्म करने का विरोध करने वालों का इतिहास में जिक्र किया जाएगा।

21 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र विधानसभा में सीटों की संख्या 288 है। इसमें 234 सामान्य सीटें हैं, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए क्रमशः 29 और 25 सीटें आरक्षित हैं। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव कराने की घोषणा की है। मतों की गिनती 24 अक्ट्रबर को होगी। लोकसभा चुनाव 2019 में भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ता में वापसी के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading