काँटी के थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत सैकरो ऑपरेटरों (इंजीनियर) एवं यूपीएल के कर्मचारी हड़ताल पर थर्मल गेट के मुख्य द्वार पर सभी काम छोड़कर कर रहे हैं प्रदर्शन
#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : आज अभी-अभी सुबह से काम बंद कर यूपीएल के सभी इंजीनियर बैंक के कर्मचारी केंद्रीय श्रमिक अधिनियम को ताक पर रखकर काम करवाने के विरोध में काम बंद कर सभी कर्मचारी थर्मल मुख्य द्वार पर एकजुट होकर अपने शो’षण के खिलाफ आवाज कर रहे।

युवा शक्ति के राष्ट्रीय संयोजक मजदूर नेता अनय राज से यूपीएल के कर्मचारी रितेश कुमार उदय कुमार रोशन कुमार ने लिखित शिकायत देकर मामले में हस्तक्षेप कर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई युवा शक्ति के राष्ट्रीय संयोजक मजदूर नेता अनय राज ने सभी अभियंताओं की आवाज को केंद्रीय श्रम आयुक्त राज्य श्रम आयुक्त को अवगत कराया अगर एनटीपीसी के आल्हा प्रबंधन के अधिकारी इन कर्मचारियों की बात को नजरअंदाज करते हैं तो काम को पूर्णरूपेण से किया जाएगा।

जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष एवं अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी श्री अनिल कुमार दास जी को मजदूर नेता अनय राज फोन पर विस्तार से सभी मामले को कराया अवगत।



