#JHARKHAND पुलिस को 1170 नए सब इंस्पेक्टर (दरोगा) मिले..

#JHARKJAND #INDIA : झारखंड पुलिस को 1170 नए सब इंस्पेक्टर (दरोगा) और मिले। इनमें 9 एमटेक, 262 बीटेक और 72 महिलाएं हैं। बुधवार को इनका झारखंड पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड हुई। इससे पहले 1334 नव प्रशिक्षु दरोगा की सोमवार को पासिंग आउट परेड हुई थी। दोनों चरणों में कुल 2504 नए दरोगा झारखंड पुलिस को मिले हैं।

समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए स्वर्णिम है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश में आतं’कवाद तथा राज्य में उ’ग्रवाद को समाप्त करने का जो संकल्प लिया गया था, डबल इंजन की सरकार इसे पूरा कर रही है। राज्य में उग्रवाद अंतिम सांसे गिन रहा है। उन्होंने कहा कि यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार का बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि जो नए 2504 सब इंस्पेक्टर राज्य को मिले हैं उनमें नौ एमटेक तथा 262 बीटेक हैं। ये पुलिस को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading