टेलीविज़न शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैन्स के लिए खुशखबरी है। खबरों की मानें तो दयाबेन शो में वापसी करने जा रही हैं। सेट से दया बेन की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई मिल रही है
हालांकि दया की वापसी हमेशा के लिए नहीं हुई है। दया बेन शो में कैमियो करती नजर आएंगी और सामने आईं तस्वीरें भी वहीं की हैं। तस्वीरों में दिशा नवरात्रि आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं जेठा लाल उनसे वीडियो कॉल पर बात करते दिख रहे हैं।

दिशा के पति ने कहा है कि मेकर्स से बातचीत जारी है। हालांकि दिशा की इस तस्वीर को देखकर साफ हो गया है कि वह जल्द ही अपने कॉमेडी से फैंस को हंसाती नजर आएंगी। दिशा की ये तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं।
