MUZAFFARPUR : प्रमंडलीय आयुक्त ने की चार जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, दिए आवश्यक नि’र्देश    

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : तिरहुत शिक्षक और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार द्वारा निर्वाचक सूची के सम्बंध में चल रहे कार्यो की समीक्षा की गई। यह समीक्षा जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर एवं सीतामढ़ी के साथ वीडियो कॉन्फ्रें’सिंग के माध्यम से की गई।

समीक्षा में प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा जिला एवं प्रमंडल स्तर पर प्राप्त प्रपत्र -18 एवं 19 की स्थिति, उसके निष्पादन की अद्ध’तन स्थिति, उसकी जां’च एवं आवेदनों पर नियमानुसार का’र्रवाई के लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्दे’शित किया गया। निर्देश दिया गया कि प्राप्त सभी आवेदनों का प्रतिदिन नामित पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी से जां’च कराएं। वैसे कोई भी आवेदन जो विधिक प्रावधान के अनुरूप नही है उसे अस्वीकृत किया जाय तथा सभी सही आवेदनों को निर्धारित प्रक्रिया अनुसार जां’चोपरांत स्वीकृत करते हुए ई० आर० एम० एस पर डिजि’टाइड करते हुए स-समय इसका नि’स्तार किया जाय।

आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि पार्टिसिपेटिव निर्वाचन के लिए सभी योग्ग व्यक्तियों का नाम निर्वाचक सूची में होना आवश्यक है। इस हेतु सभी जिलापदाधिकारी नियमित अंतराल पर राजनीतिक दलों की बैठक करें तथा अपने जिला अंतर्गत सभी संस्थानों के साथ बैठक कर उन्हें उन्मु’खीकरण करें ताकि योग्य व्यक्ति जागरूक होकर निर्वाचक सूची में अपना नाम द’र्ज करा सकें। प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा सभी डीएम को सचे’त किया गया कि आवेदनो के प्राप्ति एवं नि’स्तार में विधि के उपबं’धों का अक्षरशः अनुपा’लन सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त उनके द्वारा सभी डीएम को निर्दे’शित किया गया कि चेहल्लुम, दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए सभी जगहो की सा’फ-सफा’ई सुनि’श्चित करावें।सभी संवेदनशील जगहों को चि’न्हित करते हुए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें। कहा कि घाटों की सा’फ-सफा’ई पर अतिरिक्त संवेद’नशीलता की आवश्यकता है। सभी घाटों पर बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था हर-हाल में सुनि’श्चित की जाय एवं घाटों पर एस०डी०आर०एफ की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाय। चेहल्लुम, दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए सभी जिलाधिकारी पूरी तत्त्प’रता, गंभी’रता और समर्पण के साथ अपने दायि’त्वों का निर्व’हन करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading