महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हो गई। दोनों राज्यों में शाम छह बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है। महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं तो वहीं, हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और अजीत पवार जैसे अहम नेताओं ने सोमवार सुबह मत डाले। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन को रिकॉर्ड जीत मिलेगी। देवेंद्र फणडवीस एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

मुंबई में वोट डालने वाले पीयूष गोयल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि बीजेपी और शिवसेना गठबंधन को तकरीबन 225 सीटें मिलेंगी। जनता मोदी जी और फणडवीस जी के साथ है। बीजेपी महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों में से 150 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, शिवसेना ने 124 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा गठबंधन ने 14 सीटें अन्य दल को दी है।

Source : live hindustan