इस शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्मों मेड इन चाइना, हाउसफुल 4 और सांड की आंख के बीच हो रहे त्रिकोणीय मुकाबले में निर्देशक तुषार हीरानंदानी की फिल्म सांड की आंख अच्छी कहानियां पसंद करने वाले दर्शकों की मोस्ट फेवरिट फिल्म बन चुकी है।

इस फिल्म को लेकर इसकी निर्माता कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट काफी उत्साहित है और इसीलिए फिल्म की रिलीज से पहले इसके एक के बाद एक कई शोज मुंबई में किए जा रहे हैं। फिल्म सांड की आंख मामी फिल्म फेस्टिवल की इस साल की समापन फिल्म है।

इस फेस्टिवल में ये फिल्म 25 अक्टूबर को दिखाई जाएगी लेकिन इसके पहले ही रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इस फिल्म को उन तमाम लोगों को दिखाने का फैसला किया है जिनके कहे का सिनेमा के कारोबार पर असर होता है। फिल्म के रविवार से लेकर बुधवार तक कई शोज मुंबई में आयोजित किए गए हैं।
