केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि कॉन्स्टेबल के कुल 914 पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। इस नौकरी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर, 2019 है।
पद का नाम पदों की संख्या
कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) 914

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता मैट्रिक / 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
22 अक्तूबर, 2019 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है

उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है।
उम्मीदवार का चयन पीईटी / पीएसटी, प्रलेखन और व्यापार परीक्षण, लिखित परीक्षा और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा पर आधारित होगा।
