दक्षिण भारतीय अदाकारा मंजू वॉरियर ने अपने ही फिल्म के निर्देशक वी ए श्रीकुमार मेनन के खि’लाफ शि’कायत दर्ज कराई है। मंजू ने ये शि’कायत केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहरा के पास दर्ज कराई। इस शि’कायत में उन्होंने आ’रोप लगाया है कि फिल्ममेकर श्रीकुमार मेनन उन्हें बदनाम करने की सा’जिश रच रहे हैं।

उन्होंने अपने शिकायत में कहा है कि मेनन सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश करते हुए अभियान चला रहे हैं। मुझे उनसे जान का ख’तरा है। वह मेरे दोस्तों को भी धम’की दे रहे हैं।

शि’कायत में अभिनेत्री यह भी कहा है कि उनकी फाउंडेशन ‘मंजू वॉरियर फाउंडेशन’ के लेटर पैड और उनके साइन किए हुए ब्लैंक चैकों का भी श्रीकुमार मेनन गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। खबरों की मानें तो मंजू ने अपनी शि’कायत के साथ ही कुछ डिजिटल सबूत भी पुलिस को दिए हैं।
