‘ये है मोहब्बतें’ के स्टार करण पटेल बनने वाले है पिता

सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के स्टार करण पटेल के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण की पत्नी अंकिता भार्गव प्रेग्नेंट हैं। वहीं दोनों दिसंबर में पेरेंट्स बन सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण और अंकिता घर में नए मेहमान के आने के लिए एक्साइटेड हैं। दोनों बेबी के लिए खूब तैयारियां कर रहे हैं। फिलहाल करण और अंकिता इस गुडन्यूज को छिपाकर रखना चाहते हैं। वो किसी भी तरह की अनचाही अटेंशन अपने आसपास नहीं चाहते। बता दें कि पिछले साल ही अंकिता का मिसकैरिज हुआ था जिससे दोनों काफी हर्ट हुए थे।करण की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो ‘ये है मोहब्बतें’ से घर-घर में जाने जाते स्टार ने जुलाई में ये शो छोड़ दिया था। करण ने ये शो खतरों के खिलाड़ी के लिए छोड़ा था। दरअसल, करण को इस शो में पार्टिसिपेट करना था और वो दोनों शो के लिए टाइम मैनेज नहीं कर पा रहे थे। तो बस इसी वजह से करण ने ये शो छोड़ दिया।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading