सैमी इन्फोर्मेटिक्स ने भारतीय बाजार में सबसे सस्ता 32 इंच का स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है। सैमी के इस 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी की कीमत सिर्फ 5,999 रुपये है। इस टीवी को सैमी ने न्यू ई-गैलरी ना दिया है।

इस स्मार्ट टीवी की खासियतों की बात करें तो इसमें बॉडी मजबूत ग्लॉस व लकड़ी फ्रेम से बनी है। साथ ही कंपनी का दावा है कि इस टीवी को मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया के तहत तैयार किया गया है।

इस टीवी में एंड्रॉयड का सपोर्ट दिया गया है। ऐसे में आप इस टीवी पर गूगल प्ले-स्टोर से मनचाह एप डाउनलोड कर सकते हैं। इस टीवी में वाई-फाई और ब्लूटूथ का भी सपोर्ट है। शानदार ऑडियो के लिए इसमें सराउंड ऑडियो फीचर दिया गया है।
