#BIHAR #INDIA : राजधानी के सिटी इलाके से लु’टे गए LED टीवी की खेप को बरामद करने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पटना पुलिस ने लुटे गए 200 में से 118 टीवी सेट को बेतिया से बरामद कर लिया है. पटना पुलिस ने बेतिया पुलिस के सहयोग से इसे अंजाम दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में दो आरो’पियों को भी अरेस्ट किया है. इनके साथ ही दो फोरव्हीलर भी जब्त किया गया है. पुलिस फिलहाल दोनों आरो’पियों को हिरा’सत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस का दावा है कि जिन दो वाहनों को जब्त किया गया है, उनके द्वारा ही लू’ट की इस वारदात को अंजाम दिया गया था. बता दें कि वारदात रविवार 20 अक्टूबर की देर रात की है. मेहदीगंज थाना इलाके में स्थित राजेश कुमार सिंह के गोदाम पर यह लूट हुई थी।

