अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में पूरी दुनिया को प्रभावित करने के बाद अभिनेता देव पटेल, अनुपम खेर, आर्मी हैमर और नाजनीन बोनादी की मुख्य भूमिकाओं से सजी फिल्म होटल मुंबई अब भारत में अगले महीने रिलीज होने जा रही है।

एंथोनी मारस द्वारा निर्देशित ये फिल्म वर्ष 2008 में मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में 26 नवंबर को हुए आतंकवादी हमलों के दौरान सामने आयी अदम्य मानवीय भावनाओं की सच्ची कहानी है।
फिल्म के बारे में देव बताते हैं, “मेरे लिए यह फिल्म इस होटल के बारे में है। इस कहानी की खूबी यह है कि इसके जरिए होटल के उन कर्मचारियों की मानवता को सामने लाते हैं, जिन्हें शायद आप कोई दुबारा भी न देखें।
