इंडियन आइडल के सेट पर विशाल को मिला खास गिफ्ट, जाने क्या…

टीवी शो इंडियन आइडल अपने 11वें सीजन के साथ दस्तक दे चुका है। शो में जज के तौर पर  संगीतकार अनु मलिक, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी के कंधों पर इस सीजन के विजेता को चुनने का दारोमदार है।

कंटेस्टेंट्स और जजेस के बीच केमिस्ट्री भी नजर आ रही है।  रिदम कल्याण की मां और बहन विशाल ददलानी की बहुत बड़ी फैन हैं और हाल में शूट हुए एपिसोड में वे विशाल ददलानी से मिलने के लिए पहुंचे।

design 1

सिर्फ मिलने के लिए ही नहीं बल्कि वे संगीतकार के लिए हाथ से बनी मिठाइयां भी लेकर आए। उन्होंने विशेष रूप से विशाल के लिए बेसन के लड्डू बनाए जो विशाल की पंसदीदा मिठाई है। अपने प्रति ऐसा प्यार देख कर विशाल ने उनके लिए अपने कुछ बेहतरीन गाने गाए जिसपर सभी मिलकर थिरके।

add

उन्होंने यह भी बताया कि एक गायक और संगीतकार के रूप में वे सभी उन्हें कितना प्यार करते हैं और उनके प्रोजेक्ट्स के लिए उनकी सफलता की कामना करते हैं।

विशाल ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि मैं रिदम के परिजनों का धन्यवाद अदा करना चाहता हूं जो विशेष रूप से मुझसे मिलने के लिए आए और इतनी स्वादिष्ट मिठाइयां भी लेकर आए।

addmision open for mbbs

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading