#BIHAR #INDIA : बिहार में समस्तीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं पांच विधानसभा क्षेत्रों बेलहर, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, किशनगंज एवं नाथनगर निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हुए उपचुनाव में 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। सभी केंद्रों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। 21 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में मतदान हुआ था। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए सभी संबंधित चुनाव क्षेत्रों के जिला मुख्यालयों में मतगणना स्थल पर सुरक्षा बंदोबस्त सख्त कर दिए गए हैं। मतगणना केंद्रों से सौ मीटर तक प्रत्याशियों के समर्थकों के प्रवेश पर रोक रहेगी। सुबह नौ बजे के बाद चुनाव परिणाम का ट्रेंड पता चलने लगेगा। दोपहर बाद परिणाम आने की उम्मीद है। उपचुनाव में कुल 49.26 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे अधिक 59.18 फीसदी किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में वोट पड़े थे। जबकि बेलहर में 53.49 फीसदी, सिमरी बख्तियारपुर में 52.50 फीसदी, नाथनगर में 43.20 फीसदी, दरौंदा में 42.20 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र में 45 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।


